उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
शिक्षा मंडल’ के लांच के पहले गौहर खान, पवन मल्होत्रा व डायरेक्टर सै. अहमद अफजल ने शिक्षा प्रणाली में चल रहे स्कैम को उजागर किया

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. एमएक्स प्लेयर पर जल्द ही रिलीज होने वाली बड़ी वेब सीरीज ‘शिक्षा मंडल’ के लांच के पहले गौहर खान, पवन मल्होत्रा और डायरेक्टर सैयद अहमद अफजल ने शिक्षा प्रणाली में चल रहे स्कैम को उजागर किया। भारत के हर कोने से जिस तरह के शिक्षा प्रणाली में घोटाले के मामले सामने आ रहे हैं, इसमें कोई मदद नही कर सकता। ऐसे ही एक घोटाले पर प्रकाश डालते हुए, एमएक्स ओरिजिनल सीरीज शिक्षा मंडल आ रहा हैं…इंडियाज बिगेस्ट एजुकेशन स्कैम एक ऐसी कहानी है, जिसने पूरी शिक्षा प्रणाली को हिलाकर रख दिया है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित, यह शो स्थिति की गंभीर वास्तविकता को दर्शाता है। शिक्षा मंडल के निर्देशक सैयद अहमद अफजल और प्रतिभाशाली कलाकार गौहर खान और पवन मल्होत्रा ने इस पर अपने विचार साझा किए।




