उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बच्चों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

                 चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की मंडल रेल प्रबंधक डॉ मोनिका अग्निहोत्री के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चन्द्र मोहन मिश्र, वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, के निर्देशन में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बहुउद्देशीय हाल में शिल्पी अधिकारी, इंचार्ज आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के ट्रेनिंग सेन्टर, अलीगंज, लखनऊ द्वारा मंडल में कार्यरत रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बच्चों के प्रबन्धन व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान, विक्रय कौशल आदि विषयों पर 72 दिनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चों के कौशल विकास हेतु सम्मिलित होने के लिये प्रोत्साहित किया गया। जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों के साथ-साथ उनके बच्चों ने भाग लिया तथा कुल 40 बच्चों द्वारा आयोजित किये जा रहे कोर्स में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button