उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मशहूर शायर क़ासिम हबीबी व लकी फ़ारूक़ी को क़ाफ़िया रदीफ़ सम्मान

रिपोर्ट विनीता रानी विन्नी 
         लखनऊ . यू पी प्रेस क्लब और साहित्यगंधा के संयुक्त तत्वावधान में  क़ाफ़िया रदीफ़ मुशायरा 20 अगस्त शनिवार को यूपी प्रेस क्लब में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर कानपुर शहर के मशहूर शायर मौलाना क़ासिम हबीबी और मुज़फ़्फ़रनगर के शायर लकी फ़ारूक़ी हसरत क़ाफ़िया रदीफ़ सम्मान से सम्मानित हुए ।

  लखनऊ के उस्ताद शायर संजय मिश्रा शौक़ की अध्यक्षता में हुए इस सम्मान समारोह में संरक्षक स्माइल मैन  सर्वेश अस्थाना और यू पी वर्किंग जर्नलिस्टस यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीक़ी भी मौजूद रहे ।

 

गौरतलब हो कि हर माह यह कार्यक्रम यू पी प्रेस क्लब और साहित्यगंधा की ओर से आयोजित किया जाता है जिस में उर्दू अदब के नवोदित व वरिष्ठ शायरोंऔर साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है.

, सम्मान के क्रम में अब तक सुहैल काकोरवी , सलीम सिद्दीक़ी ,फ़ारूक़ जाज़िब ,अफ़रोज़ आलम जैसे देश और दुनिया के बड़े साहित्यकारों का सम्मान किया जा चुका है ।

कार्यक्रम में शदाब जावेद ,अभिश्रेष्ठ तिवारी , दुर्गेश शुक्ला , हुसैन खाकी , अमृतांशु शर्मा, हशीम फ़ारूक़ी आदि ने अपना काव्यपाठ किया ।

धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के आयोजक हर्षित मिश्रा ने  किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button