उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ के चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर यात्री इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए

यात्रियों को गाड़ियों की जानकारी की मिलेगी सुविधा

                 चेरिश टाइम्स न्यूज़
       लखनऊ , यात्री सुविधा की दिशा में निरंतर प्रयासरत उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा चारबाग, लखनऊ,रेलवे स्टेशन पर नित्यप्रति आवागमन करने वाले यात्रियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के अंतर्गत स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 से 07 तक (सभी 03 फुटओवरब्रिजों सहित) कुल 54 LED ट्रेन चार्टिंग कम ट्रेन ऐट ए ग्लांस बोर्ड लगाए गए हैं l जिससे यात्रियों को प्रतिदिन आवागमन करने वाली गाड़ियों की जानकारी प्राप्त करने में सहायता मिलेगी साथ ही यात्रियों को अपनी सम्बंधित गाड़ी में चार्ट बनने के उपरान्त आरक्षण की स्थिति की जानकारी भी हो सकेगी एवं इस व्यवस्था के द्वारा रेलवे के आधुनिकीकरण एवम पेपरलेस प्रक्रिया की दिशा में कार्य करते हुए अतिरिक्त मैनपॉवर की भी बचत हो सकेगीI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button