उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ जं. स्टेशन पर ’विश्व स्तरीय लग्जरी लाउंज’ का शुभारंभ किया गया

              चेरिश टाइम्स न्यूज़
            लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल यात्री सुविधा विस्तार के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। इसी परिप्रेक्ष्य में पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक डा. मोनिका अग्निहोत्री द्वारा अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन शिशिर सोमवंशी तथा वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक अम्बर प्रताप सिंह की उपस्थिति में लखनऊ जं. स्टेशन पर ’विश्व स्तरीय लग्जरी लाउंज’ का शुभारंभ किया गया।

इस ’प्रीमियम लग्जरी लाउंज’ में यात्रियों को स्वच्छ और अच्छी तरह से सुसज्जित अत्याधुनिक सुविधाएं, थकान मिटाने के लिए स्लीपिंग पॉड्स, मुफ्त वाईफाई तथा स्वच्छ ताज़े भारतीय व्यंजनों के साथ एक कैफेटेरिया की सुविधा भी है।
यह लाउंज रेल यात्रियों के लिए 24×7 दिन अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। इस लाउंज में महिला सुरक्षा को ध्यान रखते हुए उचित मनोहर डिजाइन एवं बेहतर प्रकाश व्यवस्था का प्रयोग किया गया है। संक्रमण से बचाव हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त वाशरूम में वायरस तथा बैक्टीरिया रोधी उपकरणों का प्रयोग किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button