उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अनगिनत महापुरुषो के योगदान को कभी नही भुला सकते: अनूप सिंह पटेल

                    चेरिश टाइम्स न्यूज़
          लखनऊ. स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ पर जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय पर पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थिति मे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के द्वारा झण्डारोहण किया गया एवं मिष्ठान वितरण करके एक दूसरे को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी गई। तत्पश्चात स्वाधीनता दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे सभी वक्ताओ ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सैकड़ो वर्ष की गुलामी मे जकड़े हमारे देश को स्वतन्त्र कराने मे हजारो वीर सपूतो ने अपने प्राणो को न्यौछावर कर दिया तब जाकर हमको आजादी मिली। हम सरदार भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद,सुखदेव ,सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय,गोपाल कृष्ण गोखले,सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी,राम मनोहर लोहिया जैसे अनगिनत महापुरुषो के योगदान को कभी नही भुला सकते। उन महान वीरो के बलिदान को याद करते हुए उनके सपनो का भारत बनाने के लिए हमे संघर्ष करना पड़ेगा और हम अपने संगठन जनता दल यूनाइटेड के माध्यम से लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूत करने के लिए समाज मे व्याप्त बैमनस्य, भेदभाव और नफरत को दूर करते हुए समाज मे सद्भाव ,भाई चारा और अमन-चैन कायम करने लिए कार्य करने का संकल्प लेते है।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव संगठन भैया हरिशंकर जी पटेल, प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र कुमार,प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह,प्रदेश महासचिव आशीष सक्सेना,प्रदेश प्रवक्ता डा के के त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता सुभाष पाठक, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार ,प्रदेश मिडिया प्रभारी मनीष नन्दन,कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन गुप्ता,महासचिव संजय गुप्ता,महानगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता,प्रदेश सचिव विशाल श्रीवास्तव ,प्रदेश सचिव मिथिलेश ठाकुर,वरिष्ठ नेता डा जितेन्द्र सिंह एवं राम कुमार सचान ने अपने विचार प्रकट किए और इस अवसर पर सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button