उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उत्साह,उमंग और जोश के साथ उत्तर रेलवे ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरे मंडल में भव्य आयोजन

               चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. आज़ादी का अमृत महोत्सव” और “हर घर तिरंगा” के राष्ट्रव्यापी महाअभियान के अंतर्गत देशप्रेम और राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत स्वतंत्रता की स्वर्णिम 75वीं वर्षगांठ का उत्सव उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा भी पूरे मंडल पर अत्यंत उल्लास,जोश और धूमधाम के साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को आयोजित करते हुए मनाया गया।

तिरंगे की आभा से प्रकाशमान होता और देशप्रेम के नारों के सम्मिलित स्वरों से गुंजायमान लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री सुरेश कुमार सपरा मुख्य अतिथि के रूप में एवम अध्यक्षा,महिला कल्याण संगठन,उत्तर रेलवे,लखनऊ,श्रीमती नीतू सपरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण करके एवम सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा मंडल रेल प्रबंधक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।
तदोपरांत आर.पी.एफ. की परेड द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई एवम मंडल रेल प्रबंधक तथा अध्यक्षा,महिला कल्याण संगठन द्वारा शांति के प्रतीक कबूतरों एवम तिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया।कार्यक्रम के अगले चरण में मंडल रेल प्रबंधक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंडल की उपलब्धियों एवम कीर्तिमानों से अवगत कराते हुए मंडल के प्रत्येक रेलकर्मी को स्वतंत्रता की बधाई दी।अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने आजादी के सभी अमर बलिदानियों और सेनानियों के प्रति कृतज्ञ नमन करते हुए उनके अदम्य शौर्य,पराक्रम एवम अद्भुत गुणों का उल्लेख किया।उन्होंने भारतीय रेल को भारत की प्रगति एवम विकास की धुरी की संज्ञा देते हुए समस्त रेलकर्मियों का आवाहन करते हुए सभी से पूर्ण समर्पण एवम संकल्प के साथ अपनी रेल सेवा करने की बात कही।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती बबल यादव ने मुख्यालय द्वारा प्रेषित महाप्रबंधक का संदेश सभी के मध्य प्रसारित किया।आज के इन विशेष क्षणों को संजोने हेतु कार्यक्रम स्थल पर एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था,जोकि उपस्थित जनों के मध्य विशेष आकर्षण का केंद्र था।आज आयोजित इस विशेष समारोह में मंडल के समस्त अधिकारीगण एवम उनके पारिवारिक सदस्य,रेलवे की यूनियनों एवम मान्यताप्राप्त एसोसिएशनों के पदाधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल की बटालियन,सेंट जॉन्स एंबुलेंस के प्रतिनिधि,स्काउट एवं गाइड,मंडलीय खिलाड़ियों सहित भारी संख्या में अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button