उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों, खुफिया एजेंसियों के कार्मिकों को नमन किया

                     चेरिश टाइम्स न्यूज़
       लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय प्रांगण में 15 अगस्त को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक डा. मोनिका अग्निहोत्री द्वारा प्रातः ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात् मण्डल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।

इसके उपरांत मण्डल रेल प्रबन्धक ने इस राष्ट्रीय पर्व पर देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं देशभक्तों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होनें सेना और अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों, खुफिया एजेंसियों के कार्मिकों को नमन किया, जो कि अनेक विषम परिस्थितियों में अपना सर्वाेच्च बलिदान देकर देश की अखंडता एवं संप्रभुता के साथ-साथ हमारी रक्षा कर रहे हैं।

इसके पश्चात मण्डल रेल प्रबन्धक ने लखनऊ मंडल के कार्यक्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों को अवगत कराया। उन्होने कहा कि मण्डल के सभी रेल कर्मियों के सामूहिक प्रयासों से लखनऊ मण्डल निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जिसमें गाडियों के संचलन एवं क्षमता बढ़ोत्तरी, रेल राजस्व में वृद्धि, आधारभूत संरचना एवं यात्री सुविधाओं के विकास, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, संरक्षा एवं सुरक्षा, कर्मचारी कल्याण तथा खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियॉ प्राप्त हुई हैं।

उन्होनें आयोजन में उपस्थित सभी अधिकारियांे एवं कर्मचारियों द्वारा यह संकल्प लिया कि देश की प्रगति एवं उत्थान में हम अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगें। हम अपने मण्डल की सभी परियोजनाओं को समय से पूरा करेगें तथा रेल संरक्षा, यात्री संतुष्टि एवं राजस्व बढ़ोत्तरी के लक्ष्य को सुगमता से प्राप्त करेगें।

इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके भूतपूर्व सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक स्वतंत्र कुमार एवं भूतपूर्व कार्याधी रवि सारस्वत को मेडल देकर सम्मानित किया तथा मण्डल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया तथा रेलवे सुरक्षा बल टुकड़ी तथा स्काउट एवं गाइड के बच्चों को डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने सामूहिक पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
l
इसके पश्चात मण्डल चिकित्सालय, बादशाहनगर में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मण्डल रेल प्रबन्धक एवं पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारियों ने रोगियों को फल वितरित किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

तदुपंरात बादशाहनगर मनोरंजन केन्द्र में एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किये गये । इस अवसर पर लखनऊ जंक्शन स्टेशन परिसर में स्थापित सेल्फी प्वाइंट रेल यात्रियों के विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है तथा रेलयात्री एवं उनके परिवारजनों द्वारा उत्साह पूर्वक भारी संख्या में सेल्फी खींची जा रही है।

इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) शिशिर सोमवंशी, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (प्रशासन) राघवेन्द्र कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) संजय यादव, सभी शाखाधिकारी एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के मण्डल मंत्री एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी, पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याऐं एवं रेल कर्मचारी तथा उनके परिवारीजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button