उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
यूटीएस ’मोबाइल एप’ के प्रमोशन के लिए जागरूकता अभियान एक माह तक

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ । ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) ’मोबाइल एप’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों, बादशाहनगर, गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर व सीतापुर में कैम्प लगाया गया जो क्रमशः मण्डल के अन्य स्टेशनों पर यात्रियों की जागरूकता के लिए 01 माह तक चलता रहेगा।

कैम्प का शुभारम्भ बादशाहनगर स्टेशन पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अम्बर प्रताप सिंह के नेतृत्व में सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुरेश कुमार शंखवार द्वारा कराया गया। कैंप में यात्रियों को यू.टी.एस. ’मोबाइल एप’ द्वारा अनारक्षित टिकट बनाने व इसके फायदे के बारे में यात्रियों को समझाया गया तथा कतार में लगे यात्रियों से ’मोबाइल एप’ से टिकट प्राप्त करने में उनकी सहायता की गई।
उपरोक्त कैम्प में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के साथ-साथ टिकट चेकिंग एवं यू.टी.एस. अनुभाग से डी एन मौर्या, संजीव पाण्डेय, फरीद अहमद, गौरव शर्मा, अनिता विक्रम, सोहनी श्रीवास्तव, अमित गोयल, एस. एन. विक्रम, शैलेश कुमार व स्टेशन अधीक्षक बादशाहनगर
अभिषेक मिश्रा ने भाग लिया।




