उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
64 यूपी बटालियन एनसीसी व 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी ने धूमधाम से मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. 64 यूपी बटालियन एनसीसी लखनऊ विश्वविद्यालय ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के तत्वावधान में 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन लखनऊ छावनी में किया गया। इस दौरान कैप्टन मनोज कुमार पांडे चौक पर शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडे, पीवीसी (मरणोपरांत) के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शुरुआत में मूर्ति की सफाई की गई और फूलों की मालाएं अर्पित की गईं। यूनिट के एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और एनसीसी 64 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गौरव कार्की द्वारा माल्यार्पण किया गया।

यूनिट एनसीसी कैडेटों ने कैप्टन मनोज कुमार पांडे की वीर गाथा का पाठ किया और देशभक्ति के गीत गाए। अवसर पर मौजूद सभी एनसीसी कैडेट जोश और देशभक्ति की भावनाओं से ओत-प्रोत थे।

इस दौरान 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी लखनऊ द्वारा भी 15 अगस्त को कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। विंग कमाण्डर प्रवीन तिवारी, कमाडिंग आफीसर द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

ध्वजारोहण के दौरान कार्यालय के वायु सैनिक अधिकारी, एनसीसी अधिकारी, सिविल कर्मचारी तथा एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे । स्वतंत्रता दिवस समारोह में एनसीसी कैडेटों द्वारा देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत गीत तथा काव्य रचनायें प्रस्तुत की गयी तथा देश की आजादी में अपनें प्राणों की आहूति देने वाले वीरों को याद किया गया ।




