उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
अगस्त लाइनअप में स्थानीय भाषाओं में डब ब्लॉकबस्टर अंतर्राष्ट्रीय शोज़ की होगी बरसात

लखनऊ. हर देश की अपनी कुछ खास कहानियां होती हैं, जिनमें पूरी दुनिया को आकर्षित करने की काबिलियत होती है। इनमें से कुछ कहानियों से हम जुड़ जाते हैं, कुछ हमें प्रेरित करती हैं और कुछ हमारे बुरे दिनों में हमारा साथ देती हैं। एमएक्स प्लेयर इस अगस्त लाइनअप में दुनिया भर की इन्हीं खास कहानियों को आपके करीब ला रहा है। अंतर्राष्ट्रीय शोज़ के भारत के सबसे बड़े संग्रह एमएक्स वी-देसी पर अपनी पसंद की भाषा में इन कहानियों का आनंद लिया जा सकता है। इनमें कोरियाई, ताइवानी, हॉलीवुड और तुर्की ड्रामा शामिल किए गए हैं, जिन्हें हिंदी, तमिल, तेलुगू, मराठी, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम जैसी स्थानीय भाषाओं में एमएक्स वी-देसी पर देखा जा सकता है। इसकी शुरुआत तीन अगस्त से हो चुकी है, जहां इस प्लेटफॉर्म पर हर बुधवार नए शोज़ प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिनमें दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों की अलग-अलग भावनाएं हैं।

इस बिंज महोत्सव की शुरुआत 16 एपिसोड के ब्लॉकबस्टर कोरियाई ड्रामा ‘वन द वुमन’ के साथ हो चुकी है, जिसमें भावनाओं का सैलाब है। हिंदी, तमिल, तेलुगू, मराठी, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में डब किए गए इस शो में एक शख्त महिला अधिवक्ता की कहानी है, जो एक दुर्घटना के बाद अपनी हमशक्ल के जरिए कई जगहों पर जाती हैं, जो स्वभाव में उनसे पूरी तरह अलग है।





