उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सैमसंग 10 अगस्त को नए फोल्डेबल फोन लॉन्च कर रहा है

अगला गैलेक्सी फोन  1,999 रु. में प्रि-रिज़र्व कर सकते हैं ग्राहक

लखनऊ. : सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स 10 अगस्त को बैंगलुरू में सैमसंग ओपेरा हाउस में आयोजित हो रही गैलेक्सी अनपैक्ड ईवेंट में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोंस की अगली जनरेशन का अनावरण कर रहा है।
ग्राहक अरली एक्सेस पाने के लिए अगले गैलेक्सी स्मार्टफोन इस ईवेंट से पहले ही प्रि-रिज़र्व करा सकते हैं। अगला गैलेक्सी स्मार्टफोन प्रि-रिज़र्व कराने के लिए ग्राहकों को सैमसंग.कॉम पर या सैमसंग एक्सक्लुसिव स्टोर पर 1,999 रु. की टोकन राशि जमा करनी होगी।
अगले गैलेक्सी स्मार्टफोन प्रि-रिज़र्व करने वाले ग्राहकों को डिवाईस की डिलीवरी के बाद 5,000 रु. मूल्य के अतिरिक्त बेनेफिट्स मिलेंगे।
सैमसंग स्मार्टफोन की क्षमता के मामले में परंपराओं को बदलकर दायरों का विस्तार कर रहा है। सैमसंग का मानना है कि उपयोगी इनोवेशन तकनीक के दायरे से बढ़कर होते हैं, और एक ऐसा मंच प्रदान करते हैं, जो दैनिक जीवन को ज्यादा समृद्ध एवं बहुआयामी बनाता है।
गैलेक्सी अनपैक्ड 10 अगस्त, 2022 को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे सैमसंग न्यूज़रूम इंडिया पर लाईव स्ट्रीम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button