उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

रेल बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन

  लखनऊ. 80 वर्ष पूर्व अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया था और अंग्रेजो को भारत छोड़ना पड़ा था वर्तमान सरकार की निजीकरण और श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 अगस्त  को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्र के आवाह्न पर एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के लखनऊ मंडल के मंडल मंत्री ए के वर्मा जी के नेतृत्व में रेल बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 में किया गया ।
सभा को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री ए के वर्मा ने बताया कि रेल प्रशासन निजीकरण करने में जुटा हुआ है परंतु एन ई रेलवे मजदूर यूनियन ऐसा नहीं होने देगी उन्होंने बताया की ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आदेश पर एन ई रेलवे मजदूर यूनियन किसी भी हद तक ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए तैयार रहती है ।
प्रदर्शन में मंडल एवं शाखाओं के पदाधिकारी सहित बहुत अधिक संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे जिसमें मंडल कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तवा शाखा मंत्री प्रवीण ,कुमार मोहम्मद मुर्शीद अख्तर ,अंशिका चौधरी ,सूरज प्रताप सिंह आदि सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button