उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

                 चेरिश टाइम्स न्यूज़
        लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम को पांच कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास से भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित ‘तिरंगा बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।भारत की स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी अमृत महोत्सव के तहत आयोजित बाइक तिरंगा यात्रा में मंत्री बृजेश पाठक,प्रदेश महामंत्री लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, यात्रा आयोजक लखनऊ महानगर अध्यक्ष विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व मंत्री विधायक आशुतोष टंडन, डॉ महेंद्र सिंह, विधायक राजेश्वर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के मकसद से यह ‘तिरंगा बाइक रैली’ आयोजित की गई है.
पूरा देश अमृत महोत्सव की तैयारी कर रहा है। तिरंगा यात्रा जन जागरूकता का एक सशक्त माध्यम बन चुका है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर तिरंगा का जो नारा दिया वह केवल एक नारा नहीं बल्कि एक जन आंदोलन बन चुका है जो राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अपने राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति हम सबके मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव तो जागृत कर ही रहा है इस देश की आजादी के लिए जिन अमर सपूतों ने अपना बलिदान दिया था उन सब को नमन करने उनका स्मरण करने उनके आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर है। तिरंगा यात्रा अमृत महोत्सव के साथ-साथ अमृत काल के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान कर रहा है मैं इस अवसर पर लखनऊ महानगर की पूरी टीम को जो इस भारी तिरंगा यात्रा के लिए यहां पर एकत्र होकर के भारत की आन बान और शान के प्रति तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत की 135 करोड़ नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने का आधार बनेगा इस विश्वास के साथ हम सब पूरे उत्साह के साथ पूरी उमंग के साथ पूरी शालीनता के साथ पूरे अनुशासन के साथ हर घर तक तिरंगा पहुंचाने का कार्य करेंगे और भारत को अमृत काल के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने के विश्वास के साथ तिरंगा यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं और आप सभी को रक्षाबंधन अमृत महोत्सव के साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी की भी हृदय से बधाई और शुभकामनाएं, धन्यवाद।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि शहीद स्मारक पर यात्रा का समापन महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा द्वारा किया गया। समापन अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार यात्रा को सफल बनाने हेतु बड़ी संख्या में मंत्री, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए हैं। प्रत्येक मंडल में आज यात्राएं निकाली गई हैं। आजादी का अमृत महोत्सव’ में “हर घर तिरंगा” अभियान के माध्यम से हम देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे।
यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही और बाइक पर किलोमीटर लंबी बाइक श्रंखला नजर आ रही थी जहां हर कार्यकर्ताओं के हाथ में तिरंगा झंडा लहरा रहा था और वंदे मातरम , भारत माता की जय घोष से देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करते नजर आए।
बाइक सवारों में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी ,रामअवतार कनौजिया सुनील यादव, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, लखनऊ महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महामंत्री अमित त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता, संजय शुक्ला, सौरभ तिवारी, अंकित पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button