उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
महापौर ने 108 फ़ीट ऊंचा तिरंगा फहरा कर लखनऊ में “हर घर तिरंगा अभियान” का किया शुभारंभ
महापौर ने पार्षदों और समाजसेवियों को दिलाई शपथ

लखनऊ. महापौर संयुक्ता भाटिया ने अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाँठ 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा अभियान” का शुभारंभ लखनऊ के लिए ऐतिहासिक अमीनाबाद स्थित झण्डे वाले पार्क में 108 फ़ीट ऊंचा तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) फहराकर किया।




