उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

चन्दरनगर नगर स्वास्थय केंद्र में कोविड वैक्सीनेशन प्रीकॉशन डोज कैम्प का महापौर ने किया उदघाटन

महापौर ने स्वयं भी लगवाई प्रीकॉशन डोज

               चेरिश टाइम्स न्यूज़
       लखनऊ. महापौर संयुक्ता भाटिया ने चन्दरनगर नगर स्वास्थ्य केंद्र में कोविड वैक्सीनेशन प्रीकॉशन डोज़ कैम्प का उदघाटन किया। इस अवसर पर महापौर ने स्वयं भी प्रीकॉशन डोज़ लगवाई।
इस अवसर पर महापौर ने सभी से यह अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रीकॉशन डोज़ जल्द से जल्द से लगवा लें।महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री जी
के नेतृत्व में वैक्सीनेशन कैम्प पूरे देश मे चलाई जा रही है जिसमें लगभग 200 करोड़ से अधिक डोज़ लोगों को सफलतापूर्वक लगाई जा चुकी है और अभी यह प्रीकॉशन डोज 6 महीने तक सभी के लिए मुफ्त है।हम सभी को प्रीकॉशन डोज़ भी शीघ्र ही लगवाना चाहिए।

इस अवसर पर महापौर संग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्र नगर के अधीक्षक डॉ शाहिद रजा जी, मेडिकल ऑफिसर डॉ सरदार मेहंदी जी,स्वास्थ शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कीर्ति नेहा जी सहित अन्य चिकित्सक गण एएनएम स्वास्थ्य कर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button