उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
लखनऊ क्रिश्चियन कालेज एवं सेन्टीनियल इण्टर कालेज सहित शेष 19 विद्यालयो का वेतन भुगतान का आश्वासन

लखनऊ : लखनऊ क्रिश्चियन कालेज एवं सेन्टीनियल इण्टर कालेज सहित शेष 19 विद्यालयो का वेतन भुगतान कल तक कर दिया जाएगा। यह आश्वासन आज जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने आक्रोशित शिक्षकों के बीच उपस्थित होकर दिया।

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा. आरपी मिश्र, जिलाध्यक्ष डा. आरके त्रिवेदी एवं जिला मंत्री महेश चन्द्र ने बताया जिला विद्यालय निरीक्षक ने 27 जुलाई, को जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता में लखनऊ क्रिश्चियन कालेज एवं सेन्टीनियल इण्टर कालेज सहित 19 विद्यालयों का वेतन भुगतान 02 दिनों में कराने का आश्वासन दिया था किन्तु लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी वेतन भुगतान न होने से शिक्षक में आक्रोश व्याप्त था।





