उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
अंग्रेजियत हमें हटानी है !!

-
के. विक्रम राव
”नैक—टाई” (मसखरी में कण्ठलगोट) का विरोध आज यूरोप में तेज होता जा रहा है। भारत में तो यह प्रतिरोध अत्यंत जोरदार रहा। आज ही के दिन (1 अगस्त 1920) महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार से असहयोग आन्दोलन चलाया था। तब टाई खासकर गोरी सत्ता का प्रतीक हो गयी थी। उस दौर में टाई मिलाकर कुल ब्रिटिश पोशाक की होली जलती थी। खादी वाला विकल्प खूब व्यापा था।




