
चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ।न्यूज़ पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एनपीटीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजम अहसन ने लखनऊ के हुसैनगंज स्थित अपने कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे मिसेज यूनिवर्स (2019) “नीमा पंत” को न्यूज़ पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया(NPTI)का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।संगठन के चेयरमैन सुशील दुबे ने नीमा पंत को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने का पत्र जारी किया।

इस कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारी व वरिष्ठ पत्रकारों ने शिरकत की, साथ ही संगठन के अध्यक्ष नजम अहसन ने सभी का स्वागत किया, साथ ही बुके और फूलों की माला से उनका सम्मान भी किया।दरअसल “नीमा पंत” ने 2019 में मिसेज यूनिवर्स का खिताब हासिल किया था।नीमा पंत मिसेज यूनिवर्स के साथ साथ एक बेहतरीन शायरा भी हैं।उन्होंने मंच पर बड़ी सादगी से अपनी बात रखते हुए सभी का इस्तकबाल किया।विशेष तौर पर एनपीटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजम अहसन को धन्यवाद दिया।उसके अलावा कार्यक्रम में आए हुए सभी गणमान्य हस्तियों को धन्यवाद दिया। इस खास मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और संगठन के चेयरमैन सुशील दुबे भी उपस्थित रहे।उन्होंने कार्यक्रम की खूब सराहना की कार्यक्रम में मौजूद शहर के वरिष्ठ पत्रकारों ने नीमा पंत को एनपीटीआई में ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने पर उनको बधाई दी।




