उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
हमारे समर्पण और परिश्रम से ही भारत पुन: विश्वगुरु बनेगा: सुनील आम्बेकर

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ । देश की सेवा, सुरक्षा के लिए जब जक सामान्य लोग आगे नहीं आएंगे, तब तक देश खड़ा नहीं हो सकता है। इसी विचार को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना काल से ही कार्य कर रहा है और सामान्य लोगों को जागरूक कर रहा है। हम सभी को राष्ट्रहित में समर्पण और परिश्रम करना होगा, जिससे हमारा देश पुन: विश्वगुरु बन सके। उक्त उद्गार मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रचार विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण बैठक (25-26 जून, 2022) के तृतीय सत्र में व्यक्त किए। प्रशिक्षण बैठक में विद्या भारती की संरचना के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के चारों प्रांत – अवध, कानपुर, काशी और गोरक्ष से करीब 80 आचार्य बंधु/भगिनी शामिल हुए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने विद्या भारती के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और कहा कि हमें संयमित और मर्यादा में रहकर ठीक से योजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है।




