उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे

लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री 2 दिवसीय दौरे पर 09 फरवरी को सायं 04:00 बजे पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

04:30 बजे एयरपोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शहीद पथ को एयरपोर्ट से जुड़ने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर, नगराम रेलवे फ्लाईओवर और राजाजीपुरम क्लेवेरलीफ का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत सांय 05:15 बजे 5 ए कालिदास मार्ग दिलकुशा आवास के लिए रवाना होंगे।
10 फरवरी को प्रातः 9: 20 पर वृंदावन कॉलोनी जाएंगे और 10:00 से वाल्मीकि मेन हॉल में ग्लोबल इनवेस्टर समिट 2023 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शुभारंभ कार्यक्रम के उपरांत कालिदास मार्ग आवास वापस जाएंगे।
सांय 4:30 बजे व्यास हैंगर-1 वृंदावन कॉलोनी में आयोजित ” एडवांटेज उत्तर प्रदेश-डिफेंस कॉरिडोर ” विषय पर आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता करेंगे। सेमिनार के उपरांत सांय 06:05 पर लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 06:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना हों जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button