उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मतदाता जोड़ो अभियान’ में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने सहभागिता की

लखनऊ।  लखनऊ महानगर की मध्य विधानसभा के अंतर्गत मंडल-1 के बूथ संख्या 255 पर आयोजित ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क कर नए एवं पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में पंजीकृत कराने के अभियान को गति प्रदान की।

इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उसकी सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। मतदाता जोड़ो अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक पात्र नागरिकों को मताधिकार से जोड़कर लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाना है। इस महत्वपूर्ण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में पार्टी के समर्पित एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रवीण कंचन , शिव शंकर शर्मा , बूथ अध्यक्ष राजेश रावत सुमित रावत , विश्वनाथ भारती जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button