उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ऐशबाग मनोरंजन संस्थान में उन्नयन कार्यो के साथ सुविधाओं का विस्तार

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण, मनोरंजन तथा सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कर्मचारी कल्याण निधि (एस०बी०एफ०) के अंतर्गत ऐशबाग स्थित मनोरंजन संस्थान में सुविधाओं का विस्तार किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई यह पहल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा रेलवे कॉलोनियों में स्वस्थ एवं जीवंत सामुदायिक वातावरण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ऐशबाग मनोरंजन संस्थान को मिली उपयोगी सामग्री

ऐशबाग स्थित मनोरंजन संस्थान को कर्मचारी कल्याण निधि से 75 इंच की स्मार्ट एलईडी टीवी, आरामदायक सोफा सेट, बड़ी सेंटर टेबल, पेडेस्टल फैन, व्यवसायिक बड़े कूलर, घास काटने की मशीन, साउंड सिस्टम एवं माईक युक्त पोडियम उपलब्ध कराया गया है।
इन सुविधाओं से संस्थान में मनोरंजन, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामूहिक आयोजनों के संचालन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। एलईडी टीवी एवं साउंड सिस्टम से मनोरंजन और कार्यक्रमों को प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि सोफा सेट एवं सेंटर टेबल से बैठने की व्यवस्था बेहतर होगी। पंखे एवं बड़े कूलर गर्मी के मौसम में सुविधा प्रदान करेंगे तथा घास काटने की मशीन परिसर के रखरखाव में उपयोगी होगी। पोडियम से सामाजिक सभाओं एवं सांस्कृतिक आयोजनों के संचालन में सहूलियत मिलेगी।

*मल्टीप्ले स्टेशन*
इसके पूर्व मनोरंजन संस्थान में बच्चों के खेलकूद एवं मनोरंजन के लिए मल्टीप्ले स्टेशन झूला स्थापित किया गया है। जिससे रेलवे कर्मचारियों के बच्चों को मनोरंजन का अतिरिक्त अवसर मिल रहा है। झूले की स्थापना से बच्चों में उत्साह एवं खुशी का माहौल है।

ऐशबाग मनोरंजन संस्थान उन्नयन कार्य
इसके अंतर्गत संस्थान के हॉल को आधुनिक रूप से विकसित किया गया है। प्रकाश व्यवस्था को नई आधुनिक एलईडी लाइटों से सुसज्जित कर और अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया गया है। हॉल में एयर कंडीशनर, एलईडी टीवी तथा नए आधुनिक फर्नीचर का प्रावधान किया गया है, जिससे रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
रेल प्रशासन की इस पहल से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बेहतर मनोरंजन सुविधाएँ उपलब्ध होने के साथ आपसी मेल-जोल, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मनोरंजन संस्थानों के पदाधिकारियों, सदस्यों, रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की है।
पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण तथा उनके जीवन को अधिक सुविधाजनक एवं आनंदमय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button