उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

UPSSSC PET परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे चलाएगा तीन अनारक्षित विशेष ट्रेनें

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा  25 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा तीन अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के माध्यम से लखनऊ से आगरा फोर्ट, प्रयागराज संगम तथा बलिया की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

1. विशेष ट्रेन लखनऊ–आगरा फोर्ट–लखनऊ अनारक्षित विशेष ट्रेन होगी। यह ट्रेन दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से रात्रि 23:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा उन्नाव स्टेशन पर 23:55 बजे पहुंचकर 23:57 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अगले दिन रात्रि 00:30 बजे पहुंचेगी तथा 00:35 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन पर प्रातः 06:00 बजे पहुंचेगी। वापसी में आगरा फोर्ट से दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 को सायं 18:00 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रात्रि 23:25 बजे पहुंचकर 23:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन उन्नाव स्टेशन पर रात्रि 00:05 बजे पहुंचेगी तथा 00:07 बजे प्रस्थान कर लखनऊ स्टेशन पर रात्रि 01:10 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 10 कोच होंगे, जिनमें 8 सामान्य श्रेणी के कोच तथा 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।

2. विशेष ट्रेन लखनऊ–प्रयागराज रामबाग संगम अनारक्षित विशेष ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से सायं 18:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बछरावां स्टेशन पर 18:50 बजे पहुंचकर 18:52 बजे, रायबरेली स्टेशन पर 19:20 बजे पहुंचकर 19:25 बजे तथा अमेठी स्टेशन पर 20:35 बजे पहुंचकर 20:37 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन पर 21:20 बजे पहुंचकर 21:25 बजे, प्रयाग स्टेशन पर 22:30 बजे पहुंचकर 22:35 बजे प्रस्थान करेगी तथा प्रयागराज रामबाग संगम स्टेशन पर रात्रि 23:15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में भी कुल 10 कोच होंगे, जिनमें 8 सामान्य श्रेणी के कोच तथा 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।

3. विशेष ट्रेन लखनऊ–बलिया अनारक्षित विशेष ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से सायं 18:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बाराबंकी स्टेशन पर 18:45 बजे पहुंचकर 18:47 बजे, रुदौली स्टेशन पर 19:35 बजे पहुंचकर 19:37 बजे, अयोध्या कैंट स्टेशन पर 20:30 बजे पहुंचकर 20:35 बजे तथा अयोध्या धाम स्टेशन पर 20:55 बजे पहुंचकर 21:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन अकबरपुर स्टेशन पर 22:10 बजे पहुंचकर 22:12 बजे, शाहगंज स्टेशन पर 23:15 बजे पहुंचकर 23:20 बजे, जौनपुर स्टेशन पर 23:50 बजे पहुंचकर 23:55 बजे तथा वाराणसी जंक्शन पर अगले दिन रात्रि 00:15 बजे पहुंचकर 00:25 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन वाराणसी सिटी स्टेशन पर 00:40 बजे पहुंचकर 00:42 बजे, औड़िहार स्टेशन पर 01:18 बजे पहुंचकर 01:20 बजे, गाजीपुर सिटी स्टेशन पर 01:55 बजे पहुंचकर 01:57 बजे तथा यूसुफपुर स्टेशन पर 02:18 बजे पहुंचकर 02:20 बजे प्रस्थान करेगी। अंततः यह ट्रेन बलिया स्टेशन पर प्रातः 03:05 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 10 कोच होंगे, जिनमें 8 सामान्य श्रेणी के कोच तथा 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button