उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोमतीनगर के दुर्गा पूजा पंडाल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शुभारंभ, देवी गीतों ने बांधा समां

लखनऊ। गोमतीनगर के विवेक खण्ड स्थित दुर्गा पूजा पार्क में गुरुवार को गोमतीनगर सार्वजनिन पूजा समिति की ओर से मेला पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर लोकगीतों और भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

समिति के अध्यक्ष सुब्रत राय ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से प्रस्तुत देवी गीतों से हुई। डॉ. सुधा द्विवेदी के संयोजन में वरिष्ठ लोक गायिका नीरा मिश्रा एवं उनकी सखियों ने देवी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसमें अर्चना गुप्ता, डॉ. अंजू भारती, सुषमा प्रकाश, स्नेहिल श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, रूपाली रंजन श्रीवास्तव, शक्ति श्रीवास्तव, रत्ना शुक्ला और राशी श्रीवास्तव सहित अन्य कलाकार शामिल हुए।

इसके बाद संगीत भवन की ओर से निवेदिता भट्टाचार्य के निर्देशन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। सौम्या गोयल, अवांश, आश्वी, अव्युक्ता, शुभी, कर्णिका, प्राची, सुमन, अविका, मीहिका और अथर्व ने सप्तश्लोकी दुर्गा एवं दुर्गा चालीसा की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही बांग्ला गीत ‘दुखो भुले थाक’ की रंगारंग प्रस्तुति ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता के रंग भरे।

कार्यक्रम में समिति के महासचिव गौतम प्रसाद मित्रा, कोषाध्यक्ष सुब्रत बोस, संयोजक विश्वजीत कुमार दास, संदीप कुमार मुखर्जी, सोमेन्द्र नाथ चटर्जी, शक्ति चन्द्रा, मनोज बोस सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button