रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात, दिवंगतों को अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय लखनऊ प्रवास के पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्वारिकापुरी कॉलोनी, महर्षि नगर में सुनील तिवारी के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की तथा दिवंगत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात कुर्सी रोड स्थित वुडलैंड पैराडाइज फेज-2 में रोहित सिंह के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अलावा रक्षा मंत्री सर्वोदय नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जयपाल सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली।


