उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
पूर्व सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने दिल्ली भाजपा के सह प्रभारी का दायित्व सम्भाला

नई दिल्ली : गत सप्ताह दिल्ली भाजपा के सह प्रभारी नियुक्त हुए लद्दाख से पूर्व सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल आज दिल्ली भाजपा कार्यालय पधारे, अपना नया दायित्व सम्भाला और वरिष्ठ पदाधिकारियों से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की
प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री विष्णु मित्तल एवं योगिता सिंह एवं कार्यालय मंत्री कैलाश जैन ने नये सह प्रभारी महोदय का स्वागत अभिनंदन किया।



