कांग्रेस सेवादल की ओर से सम्मान एवं पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन
लखनऊ । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज एम.एल. पाल इंटर कॉलेज में कांग्रेस सेवादल की ओर से सम्मान एवं पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुल 1317 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में से कुल 198 विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आयुषी को प्रदान किया गया, जिसमें उन्हें 32 इंच का एलईडी टीवी दिया गया। द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः सुप्रिया और फैसल को मिला। दोनों विजेताओं को साइकिल पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई।
इसके अलावा प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों को स्मार्ट वॉच प्रदान की गईं। अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल से जुड़े अखिलेश कुमार वर्मा, संदीप पाल, साहबाज खान, राजेश सिंह ‘काली’, अमीर हमजा सिद्दीकी एवं मोहम्मद आसिफ सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों में सामान्य ज्ञान एवं प्रतियोगी भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास जी के निर्देश पर आयोजित किया गया है।



