मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अ.भा. कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध मार्च निकालकर पुतला दहन किया गया

लखनऊ । सत्तारूढ़ भाजपा की तानाशाहीपूर्ण कार्यप्रणाली एवं संस्थागत कब्जे में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मिलीभगत व भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा किए गए संविधान विरोधी कृत्य, वोट चोरी की साजिश, मतदाता सूची में एसआईआर में धांधली के खिलाफ अ.भा. कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी पूर्व मंत्री के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश में जिला/शहर कंाग्रेस कमेटियों के संयुक्त तत्वावधान में विरोध मार्च निकालकर पुतला दहन किया गया तथा ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी तथा उनके कार्यकाल में लिए गए सभी निर्णयों एवं मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की पुरजोर मांग की गयी।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा बहुत पहले ही देश भर में बड़े पैमाने पर चलाये जा रहे ‘वोट चोरी’ अभियान के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई थी। श्री राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी लगातार देश को आगाह करती रही है कि चुनावी तंत्र का इस्तेमाल भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है, अब यह रिकार्ड सामने आया है कि निर्वाचन आयोग को एक व्यक्ति के नियंत्रण वाली व्यवस्था के रूप में चलाया गया जिससे आयोग के अन्य दो चुनाव आयुक्तों को दरकिनार करते हुए व्यापक चुनावी अनियमितताओं को अंजाम दिया गया, इसकी पुष्टि भारत निर्वाचन आयोग के भीतर अभूतपूर्व दरार को उजागर करने वाले एक चैंकाने वाले खुलासे के सामने आने के बाद हुई है।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में हुए विरोध मार्च एवं पुतला दहन के तहत राजधानी लखनऊ में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में लालबाग चैराहे स्थित शर्मा चाय की दुकान के पास तिकुनिया पार्क पर सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने एकत्र होकर जनपथ मार्केट स्थित चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव करने हेतु विरोध मार्च निकाला, आगे बढ़ने पर नगर निगम कार्यालय के पास भारी पुंलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर रोके जाने पर पुलिस के साथ झड़प हुई, जहां कंाग्रेसजनों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया, जहां से सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजनों को गिरफ्तार कर पुलिस बसों में भरकर पुलिस लाइन ले गयी जहां से देर सायं रिहा किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रूद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष डाॅ0 शहजाद आलम एवं अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्रीमती सिद्धिश्री, ब्रजेश कुमार सिंह, मुकेश सिंह चैहान, वेद प्रकाश त्रिपाठी, शिव बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र दीक्षित, महीप सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, रज्जन आचार्य, अकील अहमद, प्रमोद राजपूत, संतोष द्विवेदी, राजू रावत, गोलू पाठक, विशम सिंह, रजनीश यादव, नितान्त सिंह, जय प्रकाश पाण्डेय सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।
इसी क्रम में जनपद वाराणसी में कचेहरी स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन एकत्र हुए एवं कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला गया व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष श्री राजेश्वर पटेल, अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र चैबे सहित सैंकड़ांे कांग्रेसजन शामिल रहे। सुलतानपुर में
जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में ओ0पी0 चैधरी, मान तिवारी, आवेश अहमद आदि सैंकड़ों कांग्रेसजनों द्वारा विरोध मार्च निकालकर पुतला दहन किया गया। इसी प्रकार जनपद प्रयागराज में बालसन चैराहे से आनंद भवन तक विरोध मार्च निकालकर पुतला दहन किया गया जिसमें सांसद श्री उज्जवल रमण सिंह, पूर्व विधायक श्री अनुग्रह नारायण सिंह आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे। जनपद अयोध्या में कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला गया जहां जिला अस्पताल के सामने पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरन रोका गया जहां मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया। जनपद सोनभद्र में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़, शहर अध्यक्ष फरीद अहम राजीव त्रिपाठी, जितेंद्र पासवान सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने विरोध मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी प्रकार जनपद सीतापुर में आंख अस्पताल स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर एकत्र होकर कांग्रेसजनों ने लालबाग होते हुए जीआईसी चैराहे पर पहुंचकर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष ममता वर्मा, शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेयी, रमेश निषाद, उत्कर्ष अवस्थी, विनीत दीक्षित, कमला रावत सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।
इसी क्रम में जनपद रायबरेली में जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, पूर्व विधायक अशोक सिंह, राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह, धीरज श्रीवास्तव, अतुल सिंह, सरिता यादव, मो0 इलियास, राम खेलावन पासी आदि सैंकड़ों कांगे्रसजनों ने तिलकभवन से जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला एवं मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। जनपद उन्नाव में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, हनुमंत सिंह, चंद्र प्रकाश, दिनेश शुक्ला, जंगबहादुर सिंह, सुयश बाजपेयी, प्रेमा गौतम सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने विरोध मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया गया।
इसी प्रकार जनपद मथुरा में जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर एवं प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान संगठन महासचिव अनिल यादव के संयुक्त नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विजय नगर कालोनी, आगरा पहुंचकर ज्ञानेश कुमार के मूल निवास पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी, पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग की गई।
मथुरा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं0 यतेंद्र मुकद्दम के नेतृत्व में 200 से 250 बाइकों के काफिले के साथ महानगर कांग्रेस कार्यालय से होली गेट तक विरोध मार्च निकाला गया तथा ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी, पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग की गई।
मीडिया चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि इसी प्रकार पूरे प्रदेश भर में जिला/शहर इकाइयों द्वारा विरोध मार्च निकाला गया एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी, पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग की गई।



