उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सत्यकेतु सिंह की 4 ओटीटी फिल्मों की शूटिंग शुरू

पटना की धरती पर गूंजा फिल्मी क्लैप

लखनऊ : बिहार के पटना और सोनपुर से बॉलीवुड OTT इंडस्ट्री के लिए बड़ी खबर सामने आई है। डैफोडिल्स एंटरटेनमेंट और भारत श्री फिल्म्स के बैनर तले बन रही 4 नई वर्टिकल हिंदी OTT फिल्मों की ऑन-लोकेशन शूटिंग आज से पटना और दीघा-सोनपुर में शुरू हो गई है।

जिन 4 फिल्मों की शूटिंग एक साथ शुरू हुई है, उनके नाम हैं – रिपोर्टर साब, बवाल हो गया, दुल्हन फरार और झोलाछाप डॉक्टर।

इन फिल्मों के निर्माता सत्यकेतु सिंह और भरत अग्रवाल हैं, निर्देशन अश्वनी कुमार अश्व* कर रहे हैं और प्रचारक *संजय भूषण पटियाला हैं। मुहूर्त के मौके पर पूरी टीम मौजूद रही।

बिहार पृष्ठभूमि पर निर्माता सत्यकेतु सिंह ने कहा –

चाहता हूँ कि बिहार में भी अच्छी, साफ-सुथरी और रोजगार देने वाली फिल्में बनें। इसीलिए मैंने जान-बूझकर अपनी इन चारों फिल्मों की शूटिंग मुंबई में नहीं, बल्कि अपने घर – पटना और सोनपुर में शुरू की है। मेरा मकसद सिर्फ फिल्म बनाना नहीं, बल्कि मुंबई के दूसरे बड़े प्रोड्यूसर्स को भी इंस्पायर करना है कि वो बिहार आएं और यहाँ शूट करें।”

उन्होंने आगे कहा, “बिहार में इंडस्ट्री तो है, कलाकार भी हैं, कहानियां भी हैं, लेकिन शूटिंग की बेसिक सुविधा आज भी नहीं है। कैमरा, लाइट, प्रॉपर टीम आज भी हमें मुंबई से मंगानी पड़ती है, जबकि इंडस्ट्री में काम करने वाले 70% टेक्नीशियन खुद बिहार के ही हैं।

इन फिल्मों में आदर्श आनंद, नितीश कुणाल राय, प्रेम कुमार, त्रिशाकर मधु, सोनू बोल्ट जैसे चर्चित कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगेl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button