30 खिलाड़ियों एवं 09 कोच/मैनेजरों को ‘मण्डल रेल प्रबंधक अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स’ से सम्मानित किया गया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के खिलाड़ी कर्मचारियों ने वर्ष 2025-26 एवं 2026 में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मण्डल का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल द्वारा अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा0) भुवनेश सिंह, अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू तथा मण्डल क्रीड़ाधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) धनन्जय मिश्रा की उपस्थिति में मण्डल के कुल 30 खिलाड़ियों एवं 09 कोच/मैनेजरों को ‘मण्डल रेल प्रबंधक अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स’ से सम्मानित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता
एथलेटिक्स के क्षेत्र में सर्वाेत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लखनऊ मण्डल की सुश्री नंदिनी गुप्ता, सीटीएनसी, परिचालन/लखनऊ जं0 ने 10 किमी सीनियर नेशनल में स्वर्ण पदक, एशियन चौम्पियनशिप में कांस्य पदक तथा आल इंडिया इंटर रेलवे चौम्पियनशिप 2026 में 10 किमी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
हैण्डबाल खिलाड़ी ज्योति शुक्ला, उप सीटीआई, वाणिज्य/लखनऊ जं. ने हैंगझोऊ में आयोजित 19वें एशियन गेम्स तथा अल्माटी, कजाकिस्तान में 7वीं एशियन महिला हैंडबॉल चौम्पियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया।
हैंडबॉल में ही ओमान में आयोजित एशियन चौम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली सुश्री आशा रानी – वाणिज्य कम टिकट क्लर्क/वाणिज्य विभाग को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में मानसी, टीसी, वाणिज्य/लखनऊ जं0 ने अल्बानिया-2026 में आयोजित सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चौम्पियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त कर कुश्ती के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मण्डल का गौरव बढ़ाया।
*राष्ट्रीय स्तर – कुश्ती*
कुश्ती में लखनऊ मण्डल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। श्री अंकुश, सीसीटीसी, वाणिज्य/लखनऊ जं0 ने जालंधर-2025 में सीनियर मेन एंड वुमेन फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
श्री अरशद, क्लर्क, इंजीनियरिंग/लखनऊ जं0 एवं श्री मनीष, टीसी, वाणिज्य/गोरखपुर जं0 ने कपूरथला 2025 में 65वीं आल इंडिया रेलवे रेसलिंग चौम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
श्री राम आसरे यादव, हम्माल, वाणिज्य/गोरखपुर जं0 ने इसी चौम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।
*राष्ट्रीय स्तर – कबड्डी*
श्री प्रवेश, सीनियर टीसी, वाणिज्य/गोरखपुर जं0 ने कटक 2025 में 71वीं सीनियर नेशनल चौम्पियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया।
श्री अमित नागर, टीटीआई, वाणिज्य/गोरखपुर जं0 ने नागपुर 2026 में 72वीं आल इंडिया रेलवे कबड्डी चौम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
*राष्ट्रीय स्तर – भारोत्तोलन*
भारोत्तोलन में मण्डल की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सुश्री अंजलि जोशी, टीएनसी, परिचालन/लखनऊ जं0 ने आल इंडिया इंटर रेलवे में कांस्य पदक प्राप्त किया।
सुश्री भावना, सहायक, सिगनल/लखनऊ जं0 ने आल इंडिया इंटर रेलवे में रजत पदक जीता।
सुश्री उषा, टेक्नीशियन-।।।, सीडीओ/लखनऊ जं0 ने सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चौम्पियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
सुश्री वीर जीत कौर, कनिष्ठ लिपिक, मेडिकल/लखनऊ जं0 ने इसी चौम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।
*राष्ट्रीय स्तर-क्रिकेट*
क्रिकेट में मुम्बई 2026 में आयोजित नेशनल क्रिकेट में कांस्य पदक प्राप्त करने वाले मण्डल के 10 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिसमें श्री साहब युवराज सिंह – कनिष्ठ लिपिक/कार्मिक विभाग, श्री त्रिशाल त्रिवेदी – लिपिक/यांत्रिक विभाग, श्री दिनेश कुमार – लेखाकार/लेखा विभाग, शिवम दीक्षित – टेक्नीशियन।।।/यांत्रिक विभाग, श्री शावेद मलिक – कार्यालय सहायक/यांत्रिक विभाग, सुश्री कृतज्ञा सिंह – टेक्नीशियन।।।/यांत्रिक विभाग, श्री विराट जायसवाल – सा0 हेल्पर/यांत्रिक विभाग, श्री सौरभ दुबे – सहायक/सिगनल विभाग, श्री उपेन्द्र यादव – कनिष्ठ लिपिक/इंजीनियरिंग विभाग एवं श्री अंकित यादव – कार्यालय सहायक/वाणिज्य शामिल हैं।
*राष्ट्रीय स्तर-फुटबॉल*
फुटबॉल में नागपुर 2025 में आयोजित आल इंडिया रेलवे चौम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता श्री सनी प्रकाश सिंह – हित निरीक्षक/कार्मिक विभाग को सम्मानित किया जाएगा।
*राष्ट्रीय स्तर-एथलेटिक्स*
एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्री रोहन यादव – हमाल/वाणिज्य विभाग ने कर्नाटक 2026 में 24वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता। सुश्री मोनिका चौधरी – चल टिकट निरीक्षक/वाणिज्य विभाग एवं सुश्री डिम्पल सिंह – लिपिक/लेखा विभाग ने आल इंडिया इंटर रेलवे 10 किमी 2026 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
*राष्ट्रीय स्तर-बैडमिंटन*
बैडमिंटन में आल इंडिया इंटर रेलवे चौम्पियनशिप 2026 में कांस्य पदक विजेता श्री राहुल कुमार शाह – वाणिज्य कम टिकट क्लर्क/वाणिज्य विभाग लखनऊ जं0 को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर-स्विमिंग
स्विमिंग में इंडियन रेलवे टीम के तकनीकी सदस्य के रूप में टीम चौम्पियनशिप में योगदान के लिए श्री सचिन त्रिपाठी – मुख्य कार्याधी/इंजीनियरिंग को सम्मानित किया गया।
कोच एवं मैनेजर
इस दौरान 09 कोच/मैनेजर को भी सम्मानित किया गया।
श्री चन्द्र विजय सिंह – असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर/नरसा (अन्तर्राष्ट्रीय) जो रेसलिंग टीम इंडिया एवं एनईआर के कोच हैं तथा विश्व चौम्पियन स्वर्ण पदक विजेता टीम के कोच रहे हैं।
जनार्दन सिंह – चल टिकट निरीक्षक/वाणिज्य विभाग असिस्टेंट कोच रेसलिंग,
अरविंद कुमार पाण्डेय – चल टिकट निरीक्षक/वाणिज्य विभाग कोच कबड्डी टीम/एनईआर एवं इंडियन रेलवे टीम के कोच,
अरविंद कुमार यादव – मुख्य वाणिज्य क्लर्क/वाणिज्य विभाग कोच हैंडबॉल/एनईआर एवं टीम इंडिया कोच शामिल हैं।
स्वाति सिंह – चल टिकट निरीक्षक/वाणिज्य विभाग जो CWG ग्लासगो 2014 की कांस्य पदक विजेता हैं, वेटलिफ्टिंग की कोच पूर्वाेत्तर रेलवे हैं। विक्रम परमार – कार्याधी/विद्युत(परि0) बास्केटबॉल कोच हैं एवं इंडियन रेलवे से स्वर्ण पदक विजेता हैं।
छोटे लाल शर्मा – सीटीएनसी/परिचालन विभाग, भारतीय रेलवे टीम के मैनेजर हैं एवं स्वर्ण पदक विजेता हैं।
गफीर अहमद – एमसीएम/असिस्टेंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी एवं विशाल पाण्डेय – चल टिकट निरीक्षक/वाणिज्य विभाग एनईआर टीम के मैनेजर हैं और कांस्य पदक विजेता हैं।
मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने सभी सम्मानित खिलाड़ियों एवं कोच/मैनेजरों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां मण्डल के अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मण्डल प्रशासन भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल सामग्री प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/फ्रेट एवं डीएम, ईएनएचएम, जनसम्पर्क अधिकारी एवं मण्डल क्रीड़ा सचिव तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



