उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
डालीगंज व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर डालीगंज व्यापार मंडल द्वारा शनिवार को मुरलीधर रामनरायन,डालीगंज पर झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संगठन के संरक्षक त्रिलोक चन्द्र अग्रवाल एवं जी.एन. शुक्ला (चच्चू), अध्यक्ष गोविंद कृष्ण अग्रवाल (पप्पू बोरा) और महामंत्री डॉ. राकेश अग्रवाल की अगुआई में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार अग्रवाल, उमेश चौरसिया तथा पारस जैन (एडवोकेट) सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की प्रगति तथा व्यापारियों की एकजुटता का संकल्प लिया।



