उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

टीएसएच में नेशनल टीटी टूर्नामेंट शहर के लिये गर्व की बात

कानपुर: टीएसएच (द स्पोर्ट्स हब) में टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के सत्र 2026-27 की प्रथम यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई। रविवार को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बतौर मुख्य अतिथि टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।23 अगस्त तक होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3,000 खिलाड़ी, प्रशिक्षक, तकनीकी अधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसकी प्राइजमनी 10 लाख रुपये रखी गई है।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री असीम अरूण ने कहा कि उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है सही मायने में यह विकसित भारत की तस्वीर देखने को मिल रही है। यह बड़े गौरव की बात है, टीएसएच जैसी संस्था सरकार ने बनाई और इसको पीपीपी माडल में संचालित किया आज यहां पर सब कुछ उपलब्ध है।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि टीटी खेल को पहले पिंग पोंग कहा जाता था। आज पूरी दुनिया में यह खेल लोकप्रिय है। टीटी का नेशनल टूर्नामेंट टीएसएच में होना यह पूरे शहर के लिये गर्व की बात है। टीएसएच के एमडी पीयूष अग्रवाल जिनका विजन खेलों के प्रति बहुत शानदार है उससे यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर शहर को मिल सका है। इसी के चलते टीटी की इस प्रतियोगिता में करीब 4000 मैच होंगे और देशभर से 3500 खिलाड़ी खेलने आए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खेलों के प्रति बेहद सकारात्मक सोच है, शहर ही नहीं बल्कि देश की शान कहे जाने वाले ग्रीनपार्क स्टेडियम के जीर्णोंद्धार के लिये 350 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री ने दी है।

इस अवसर पर एमएलसी अरुण पाठक, आयोजन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव पाठक, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के सचिव अरुण कुमार बनर्जी,टीटीएफआई ने केरल के एन. गणेशन, अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी गीता टंडन कपूर, एमएचपीएल के निदेशक पियूष अग्रवाल,टीएसएच के सीईओ प्रणीत अग्रवाल, कानपुर टेबल टेनिस संघ के सचिव संजय टंडन, सह सचिव सुनील सिंह और आशुतोष सत्यम झा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित व शिव राम सिंह, अंकित गुप्ता मयूर ग्रुप, अनूप पचौरी, संजय टंडन,बृजमोहनसिंह, राकेश राम त्रिपाठी, रितु पाठक, ऋषभ पाठक प्रमुख रूप से शामिल रहे।

अंडर-11 में बंगाल के खिलाड़ियों का दबदबा
कानपुर।: द स्पोर्ट्स हब के इंडोर स्टेडियम में अल्टीमेट प्रथम रैंकिंग नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में देशभर से युवा एवं शीर्ष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता के अंडर-11 वर्ग के क्वालीफाइंग मुकाबलों में पश्चिम बंगाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 11 खिलाड़ियों को एकल मुख्य ड्रा में स्थान दिलाया। इनमें पांच बालक और छह बालिकाएं शामिल हैं। महाराष्ट्र के नौ खिलाड़ी मुख्य ड्रा में पहुंचे, जबकि तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली के सात-सात खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया।

अंडर-11 बालक एकल वर्ग में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के पांच-पांच खिलाड़ी मुख्य ड्रा में पहुंचे। हरियाणा और दिल्ली के तीन-तीन तथा गुजरात और उत्तर प्रदेश के दो-दो खिलाड़ियों ने भी मुख्य ड्रा में जगह बनाई।

बालक वर्ग में महाराष्ट्र के राजवर्धन तिवारी, नक्ष महाजन, अधिराज चौहान, निर्मित कुटे और आरव बापट ने क्वालीफाई किया। पश्चिम बंगाल के देबांशु चक्रवर्ती, अर्जुन सेन, मयूख सरकार, अरिक दत्ता और दीपम सरदार तथा तमिलनाडु के ए. आर. सुंदरमूर्ति, एम. निबिश, अखिल विनोद, टी. के. अक्षत और एम. मुहम्मद रेहान भी मुख्य ड्रा में पहुंचे।

अंडर-11 बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल का दबदबा रहा। उसकी छह खिलाड़ियों—कृतिका साइबो, शिवांगी मिश्रा, आयुषिका देब, अरिएत्री पाल, अस्मिता पॉल और वरेण्या सरकार—ने मुख्य ड्रा में प्रवेश किया। हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र की चार-चार तथा कर्नाटक की तीन खिलाड़ियों ने भी क्वालीफाई किया।

क्वालीफाइंग मुकाबलों में कई मैच बेहद रोमांचक रहे। पुडुचेरी के एम. तसवंत ने तमिलनाडु के एम. निबिश को पांच गेम के मुकाबले में 8-11, 13-15, 11-9, 11-6, 11-3 से हराया। वहीं तमिलनाडु के अखिल विनोद ने पश्चिम बंगाल के सरबजीर सरकार को कड़े मुकाबले में 11-7, 7-11, 11-9, 5-11, 17-15 से पराजित किया।

प्रत्येक अंडर-11 बालक एवं बालिका एकल मुख्य ड्रा में 32-32 खिलाड़ी शामिल हैं। अंडर-11 का मुख्य ड्रा 17 अगस्त से शुरू होगा, जबकि अंडर-13 बालक एवं बालिका वर्ग के क्वालीफाइंग मुकाबले भी शुरू हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button