उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नशा मुक्त राष्ट्र चेतना रथ के साथ 32 किमी चली मां तुझे प्रणाम रैली

23वें वर्ष में प्रवेश,ज्योति बाबा बोले - "2047 का विकसित भारत बिना नशा मुक्त युवा के संभव नहीं

कानपुर। 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व पर देशभक्ति, एकता और नशा मुक्ति का संदेश लेकर आज कानपुर में मां तुझे प्रणाम रैली धूमधाम से निकली। अमर उजाला संस्थान द्वारा आयोजित यह रैली अपने 23वें वर्ष में प्रवेश कर गई है।

पिछले 23 वर्षों से लगातार इस रैली में भागीदारी कर रही सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में और अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी योग गुरु श्री श्री ज्योति बाबा के नेतृत्व में नशा मुक्त राष्ट्र चेतना रथ निकाला गया।

इस वर्ष रथ का शीर्षक नशा मुक्ति हरा भरा भारत रथ रखा गया। नाटक और पर्चा वितरण के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। नशे की गुलामी से आजादी का संकल्प पत्र भी भरवारा गया। बच्चों ने संदेश दिया कि भावी भविष्य और 2047 में विकसित भारत के संकल्प के लिए नशा मुक्त वातावरण अत्यंत आवश्यक है।

रैली मोती झील से प्रारंभ होकर कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए लगभग 32 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए अमर उजाला, फजलगंज में संपन्न हुई। मार्ग में सैकड़ों व्यापार मंडल, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने रैली का स्वागत किया। जगह-जगह फूल वर्षा के साथ पानी और नाश्ते की व्यवस्था की गई।

रैली में बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों में राष्ट्र प्रेम और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

कार्यक्रम का संयोजन नशा मुक्ति एक्टिविस्ट गीता पाल ने किया। जागरूकता नाटक का निर्देशन खुशी शर्मा ने किया। आदर्श नेताजी सुभाष विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत के नारे लगाए। योद्धा पथ सेवा फाउंडेशन ने “धरती की हरियाली के लिए एक पेड़ लगाओ, रोजगार पाओ” के संदेश के साथ विशेष सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर योग गुरु श्री श्री ज्योति बाबा ने कहा:
आज देश आजादी का 79वां वर्ष मना रहा है। लेकिन यदि हमारा युवा नशे में रहा तो 2047 का विकसित भारत का सपना अधूरा रह जाएगा। हर घर से आवाज उठे – मैं नशा नहीं करूंगा, मैं अपने परिवार को बचाऊंगा। नशा शरीर का नहीं, राष्ट्र की रीढ़ का क्षय करता है। मां तुझे प्रणाम का अर्थ ही है – मातृभूमि को नशा मुक्त रखना।

सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. धर्मेंद्र यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि विकसित भारत बनाने के लिए आज से ही संकल्प लें। नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें।

रैली में हजारों लोगों ने सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता, देश प्रेम और अखंडता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button