उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

12 वर्षों के शासन के बाद भी जनता जवाब मांग रही है : चौधरी सुनील सिंह

लखनऊ : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर लोकदल ने कहा है कि किसी भी सरकार का वास्तविक मूल्यांकन केवल प्रचार और दावों से नहीं, बल्कि जनता के जीवन में आए बदलावों से होना चाहिए।

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि 12 वर्षों के बाद भी देश का युवा रोजगार को लेकर चिंतित है, किसान अपनी आय और फसलों के उचित मूल्य के लिए संघर्ष कर रहा है तथा आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई का बोझ झेल रही है। आर्थिक असमानता बढ़ी है और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता एवं स्वायत्तता को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार को अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ जनता के सवालों का भी जवाब देना चाहिए। देश के सामने मौजूद बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर गंभीर संवाद तथा ठोस समाधान की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button