उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु विशेष रेलगाड़ियों की व्यवस्था

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों की वापसी के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 4 विशेष रेलगाड़ियों की व्यवस्था की गई। साथ ही यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर विशेष प्रबंध किए गए हैं।

आज लखनऊ स्टेशन से विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया गया है इन सभी गाड़ियों मे 22 कोच है जिनका विवरण निम्नलिखित है –
• गाड़ी संख्या 04202 लखनऊ– अयोध्या कैंट – वाराणसी
• गाड़ी संख्या 04206 लखनऊ–अयोध्या कैंट–वाराणसी
• गाड़ी संख्या 04208 लखनऊ–रायबरेली–प्रयागराज
• गाड़ी संख्या 04201 लखनऊ–कानपुर सेंट्रल–झांसी
इसी क्रम में यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं स्टेशन पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ श्री सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ स्टेशन का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्मों, प्रवेश एवं निकास द्वारों, टिकटिंग व्यवस्था तथा यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अभ्यर्थियों एवं अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्टेशन पर यात्रियों की सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए वाणिज्य विभाग, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के अतिरिक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री नीलिमा सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श समर्थ गुप्ता, स्टेशन निदेशक  गौरव दीक्षित सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button