राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस प्रदेश कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया

लखनऊ : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पार्टी की विचारधारा एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हरिशचंद्र सिंह जी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता एवं जनहित के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और संघर्ष ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आज आवश्यकता है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश के विकास, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सम्मान तथा सामाजिक सौहार्द के लिए कार्य करें। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में हसीन खान -(अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष),
प्रमोद कुमार शर्मा – (प्रदेश उपध्याक्ष), सलिल कुमार सिंह – (प्रदेश उपध्याक्ष), शरद सिंह “शरद”- ( प्रदेश उपाध्यक्ष महिला), अभय कुमार सिंह – (प्रदेश महासचिव), अरविंद कुमार शर्मा – (प्रदेश महासचिव), जय प्रकाश तिवारी – (प्रदेश उपाध्यक्ष), कामिनी शर्मा – (प्रदेश महासचिव), हरि प्रकाश अग्रवाल – (प्रदेश महासचिव), शरद सिंह “सिंधु” – (प्रदेश उपध्याक्ष), डाॅ. अरविंद यादव-(प्रदेश उपध्याक्ष,पिछड़ा वर्ग),जितेंद्र कुमार सोनकर-(प्रदेश महासचिव), धनंजय प्रताप सिंह-(जिला अध्यक्ष लखनऊ), सुरभि टंडन-(जिला महासचिव) कंचन शर्मा- प्रदीप कुमार सेन एडवोकेट। -(प्रदेश अध्यक्ष-लीगल सेल), रामप्रीत शर्मा- (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष), सरवर अंसारी-(प्रदेश उपध्याक्ष), डॉ। विवेक पाराशर, प्रीति साहू आदि उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन विस्तार के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।



