रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले क्षेत्रवासी, प्रतिनिधिमंडल, पार्षद एवं भाजपा पदाधिकारी

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह से उनके लखनऊ प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों तथा भाजपा पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेट वार्ता करवाया जिसमें बीकेटी विधानसभा विधायक योगेश शुक्ला, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. वरुण छाँछर, वोवीनाम एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एवं बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रो. पवन कुमार सहित विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रक्षा मंत्री से मुलाकात की।
उद्योग जगत से प्रमुख उद्यमी आनंद स्वरूप अग्रवाल, रीतेश श्रीवास्तव, पवन जैन, ज्ञानी जी, रविंद्र गुप्ता, अनिल गट्टानी एवं रजनीश सेठी ने भी रक्षा मंत्री से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। चिकित्सक प्रतिनिधिमंडल की ओर से डॉ. नकुल सिन्हा ने भी मुलाकात की।
इसके अतिरिक्त भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों में शंकर लाल लोधी, रामचंद्र कनौजिया, श्रीकृष्ण लोधी, बीना गुप्ता, रंजना द्विवेदी, सौरभ श्रीवास्तव, हरिशंकर बाजपेयी, कौशल जायसवाल, रागिनी रस्तोगी तथा पी.एन. सिंह ने रक्षा मंत्री से भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
रक्षा मंत्री ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए जनहित एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की तथा सभी के सुझावों को गंभीरता से सुना।


