निधि लेखा परीक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित
मुनाल के कलाकारों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

लखनऊ : स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सहयोग से लोक संस्कृति की धरोहर मुनाल के कलाकारों ने मुनालश्री विक्रम बिष्ट के संयोजन व निर्देशन में स्थानीय मालवीय सभागार लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में 27 अप्रैल विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दीप प्रज्वलित करके तथा विभाग के 100 वर्ष पूर्ण होने पर अवकाश प्राप्त कर्मचारियों का सम्मानित किया मुख्य अतिथि का स्वागत संयुक्त निदेशक नीरज कुमार गुप्ता ने किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना भरतनाट्यम शैली में किया गया. इसके साथ ही विभा नौटियाल के निर्देशन में कृष्ण लीला तथा अवधि लोक नृत्य किया गया लोक गायिका यशभारती ऋचा जोशी ने सरस्वती वंदना के साथ अभिनंदन गीत बधाई व अन्य गीतों को प्रस्तुत किया. गढ़वाली लोक नृत्य दमयंती नेगी, विनोद रावत, अनीता नेगी विनीता नेगी ने झूमेलो नृत्य प्रस्तुत किया.
संगतकार ललित भट्ट अनिल गुड़िया मोहन बिष्ट आदि ने साथ दिया अनुपम श्रीवास्तव के निर्देशन में राम आएंगे नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई कार्यक्रम का संचालन खलील खान तथा डॉक्टर मानसी बिष्ट ने किया इस अवसर पर निर्देशक अनिल कुमार सोनी, शिप्रा सिंह, देवेंद्र कुमार, आशीष वाष्र्णेय और विनोद बंसल उपस्थित रहे.



