वीरेंद्र सचदेवा और हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में लक्ष्मी नगर में सैकड़ो महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में किया पैदल मार्च
बांसुरी स्वराज ने सैकड़ो महिलाओं के साथ कर्तव्य पथ पर निकाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पैदल मार्च

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आज मधुवन चौक पर सैकड़ो महिलाओं द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली गई पैदल मार्च में शामिल हुए। पूर्वी दिल्ली के विभिन्न इलाकों से आई महिलाओं ने निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन से लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन तक पैदल मार्च कर अपना समर्थन दिया। इस मार्च में जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा और दीपक गाबा, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर अनिल गुप्ता सहित कई निगम पार्षद और सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
आज इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर सैकड़ो महिलाओं द्वारा सांसद स बाँसुरी स्वराज के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मार्च निकाला गया।
विधायक शिखा रॉय, निगम पार्षद अंजुम मंडल, पूर्व पार्षद डा. नंदनी शर्मा सहित सैकड़ों महिलाओं के हाथो में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन वाले प्ले कार्ड थे जो इस बात के सबूत हैं कि अब दिल्ली ही नहीं पूरे देश की महिला चाहती है कि उन्हें 33 फीसदी आरक्षण मिले।
मधुवन चौक पर आयोजित कार्यक्रम को संबिधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कल का दिन बहुत ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि कल नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पेश होने वाला है उसको लेकर पूरे देश में और खासकर दिल्ली में हमारे मातृशक्ति में काफी उत्साह है और होना भी चाहिए क्योंकि हमने देखा है कि नारी शक्ति ने अपनी सूझ बुझ से हर मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि जब हम महिला अधिकार की बात करते हैं तो वह अधिकार उन्हें मिलना ही चाहिए।
श्री सचदेवा ने कहा कि साल 2014 से लेकर अब तक अगर आप देखेंगे तो कई योजना में नारी केंद्र बिंदु रही है क्योंकि नारी के उत्थान से ही देश और समाज का उत्थान संभव हो पायेगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भारत पहला ऐसा देश होगा जिसमें पंचायत एवं नगर निगम में बहनो को 50 फीसदी आरक्षण दिया जा चुका है और अब हम विधानसभा एवं संसद में 33% महिला आरक्षण देने की ओर बढ़ रहे हैं।
2014 के बाद जब से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कोई ना कोई योजना बनाकर उन्हें सीधा लाभन्वित किया है। मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजना लागू किया। विशेषकर महिलाओं के लिए उज्जवला योजना, सम्मान घर बनाना हो या फिर 57 करोड़ जो जन धन योजना के लिए खाते खोले गए उसमें 70 फीसदी सिर्फ महिलाएं हो। और अब नारी वंदन अधिनियम का अंतिम रूप देने के लिए तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि आज दलगत राजनीति से उपर उठकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यह सराहनीय कदम उठाने का काम किया है। इसलिए अब समाज में परिवर्तन का समय आ चुका है और देश की नीति बनाने में महिलाओ का भी पूर्ण योगदान होगा।
बाँसुरी स्वराज ने कहा है कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में महिलाओं को राष्ट्र नीति निर्माण से लेकर जनकल्याण के हर स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है और अब नारी वंदन अधिनियम के माध्यम से संसद में 33% महिला आरक्षण महिला शक्ति को एक नई उड़ान भरने का मौका देगा।


