उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने नई वोटर लिस्ट मण्डल अध्यक्षों को वितरित की

लखनऊ : भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर आज लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने मण्डल अध्यक्षों के साथ बैठक कर वोटर लिस्ट का वितरण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद मंडल अध्यक्षों को वोटर लिस्ट वितरित कर दिया गया हैं जिससे वह अपने नीचे की इकाई को वितरित कर सकें।
फिर अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का मिलान करें और छूटे हुए नामों की अलग सूची तैयार करें। ताकि चुनाव से पहले उन्हें मतदाता सूची का हिस्सा बनाया जा सके। इस प्रक्रिया में यह भी जांच की जाए कि कहीं तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से नाम हटे तो नहीं हैं। यदि ऐसे मामले सामने आते हैं, तो समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें दोबारा सूची में शामिल कराने का प्रयास पार्टी कार्यकर्ता करेंगे।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, सतेन्द्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, विनायक पाण्डेय, दीपक शुक्ला, जीडी शुक्ला, कुमकुम राजपूत, मंत्री चन्द्र प्रकाश अवस्थी, मयंक बाजपाई, सह मीडिया प्रभारी उमेश द्विवेदी सहित मण्डल अध्यक्षगण उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button