जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय (38 डी मेज़र बैंक्स रोड ,विधानसभा गेट नंबर 6 के सामने )लखनऊ में, समाजिक समानता और समरसता के प्रणेता , विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के संविधान निर्माता, भारत रत्न, बोधिसत्व बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत् पश्चात् एक विचार गोष्ठी के माध्यम से बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया । पार्टी के पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए अपने सर्वमान्य नेता, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के लोकप्रिय नेता सांसद राज्य सभा नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन के माध्यम से शोषितों एवं वंचितों के उत्थान और समरस समाज के निर्माण हेतु मजबूत,शिक्षित , शक्तिशाली और आत्मनिर्भर समाज बनाने का संकल्प लिया ।


