उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“मनरेगा बचाओ संग्राम” अमेठी के कोऑर्डिनेटर रामलखन शुक्ला  का जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वागत किया गया

गौरीगंज : गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में  नवनियुक्त “मनरेगा बचाओ संग्राम” अमेठी के कोऑर्डिनेटर रामलखन शुक्ला  का जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  प्रदीप सिंघल ने की। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष  प्रदीप सिंघल  ने श्री शुक्ला जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मनरेगा देश की ग्रामीण जनता और श्रमिकों की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान जनविरोधी सरकार द्वारा इसे कमजोर करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इन नीतियों के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री रामलखन शुक्ला जी के नेतृत्व में अमेठी जनपद में मनरेगा बचाओ संग्राम को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती प्राप्त होगी।
अपने संबोधन में रामलखन शुक्ला ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मनरेगा योजना और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
बैठक में एसआईआर (SIR) विषय पर भी विशेष चर्चा हुई, जिसमें एसआईआर के जिला समन्वयक, विधानसभा एवं ब्लॉक प्रभारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता और संघर्ष के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button