उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कैंसर फ्री इंडिया अभियान में सुरक्षित माहवारी जागरूकता के साथ सेनेटरी पैड सपोर्ट

लखनऊ : स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर फ्री इंडिया प्रोजेक्ट के तहत राजधानी लखनऊ के राजकीय बालिका गृह में संस्था द्वारा किशोरियों को कैंसर के प्रकार,कारण, लक्षण और बचाव के प्रति जागरूकता प्रदान करते हुए स्तन कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए संस्था की संस्थापिका नीलू सुमेदा त्रिवेदी ने किशोरियों को प्रत्येक माह मासिक धर्म के पश्चात स्वत परीक्षण करके स्तन कैंसर के बचाव के प्रति प्रशिक्षण प्रदान किया व सुरक्षित माहवारी के साथ समाज में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सेनेटरी पैड को सही तरीके से डिस्पोज करने के तरीके बताए गए जो कि पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद आवश्यक है।

संस्थापिका ने कहा कि समाज में कैंसर से होने वाली मौतों में स्तन कैंसर का अनुपात सबसे अधिक है इसे कम करने के लिए जागरूकता ही मुख्य बचाव है यदि जागरूकता पर प्रत्येक स्तर पर कार्य किया जाए तो इन आंकड़ों को कम किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में राजकीय बालिका गृह की लगभग 100 किशोरियां मौजूद रही। इस जागरूकता अभियान में संस्था की संस्थापिका नीलू सुमेदा त्रिवेदी जो कि पिछले 6 वर्षों से कैंसर फ्री इंडिया प्रोजेक्ट को लखनऊ के अलग-अलग क्षेत्र में संचालित कर रही है तथा किशोरियों को स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक कर रहै है के साथ अधीक्षक सफलता, एडवोकेट नैंसी ने अपनी उपस्थिति देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति भी जागरूकता प्रदान की गई जिसमें पोस्टर एवं पंपलेट के माध्यम से उन्हें एचपीवी टीकाकरण के फायदे बताए गए साथ ही शीघ्र ये टीकाकरण प्रदान करने के लिए भी आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button