उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संरक्षा से जुडे़ मण्डल के यॉत्रिक (समाडि), परिचालन, इंजीनियरिंग, सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर व विद्युत परिचालन के 17 रेलवे कर्मचारी सम्मानित

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल ने मण्डल कार्यालय में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन)  नीतू एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा)  भुवनेश सिंह की उपस्थिति में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न एवं कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुडे़ मण्डल के यॉत्रिक (समाडि), परिचालन, इंजीनियरिंग, सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर तथा विद्युत परिचालन के 17 रेलवे कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि यात्री सुरक्षा तथा संरक्षित ट्रेन परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए हमारे रेल कर्मियों द्वारा प्रतिकूल परिस्थितियों मंे भी निष्ठा पूर्वक ड्यूटी सम्पादित की जाती है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा को और बल प्रदान करने की दिशा में उनके योगदान को आज सम्मानित किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, सतर्कता, लगन व परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा. शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय  गौरव गुप्ता, वरिष्ठ मंडल यॉत्रिक इंजीनियर (समाडि)  निलेश सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन)  अनिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श वैभव श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/सा. जगत नारायन गुप्ता एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

कृते जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button