उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा ने दिल्ली नगर निगम उपचुनाव की संगठनात्मक तैयारी शुरू की

अधिकांश वार्डो में प्रभारी मंत्री एवं चुनाव संयोजक ने जिलाध्यक्ष के साथ पहली बैठक ली

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा ने दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के लिए 30 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव के लिए सक्रिय तैयारी प्रारम्भ कर दी हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर सभी सम्बंधित जिलाध्यक्षों ने आज सांय 12 वार्डों से सम्बंधित मंडल पदाधिकारियों और मंडल से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जिसमें वार्ड के प्रभारी मंत्री एवं चुनाव संयोजक ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव पर चर्चा की।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज सभी 12 वार्डों के लिए चुनाव संयोजक नियुक्त किए और साथ ही दिल्ली सरकार के एक मंत्री को वार्ड प्रभारी नामांकित किया।

मुंडका वार्ड के लिए  मनोज शौकीन चुनाव संयोजक होंगे और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा प्रभारी होंगे।

शालीमार बाग (बी) के राजन तिवारी चुनाव संयोजक और मंत्री कपिल मिश्रा प्रभारी होंगे।

अशोक विहार वार्ड के विष्णु मित्तल चुनाव संयोजक और मंत्री  मनजिंदर सिंह सिरसा प्रभारी होंगे।

चाँदनी चौक वार्ड के  पंकज कुमार जैन संयोजक और मंत्री  रविन्द्र इंद्राज प्रभारी होंगे।

चाँदनी महल वार्ड के आतिफ रशीद संयोजक और मंत्री  रविन्द्र इंद्राज प्रभारी होंगे।

द्वारका (बी) वार्ड के विधायक  प्रदुमन राजपूत संयोजक और मंत्री डा. पंकज सिंह प्रभारी होंगे।

दिचाऊं कलां वार्ड के विधायक अभय वर्मा संयोजक और मंत्री डा. पंकज सिंह प्रभारी होंगे।

नारायणा वार्ड के विधायक  सूर्य प्रकाश खत्री संयोजक और मंत्री आशीष सूद प्रभारी होंगे।

संगम विहार (ए) वार्ड के एन.डी.एम.सी. सदस्य  दिनेश प्रताप सिंह संयोजक और मंत्री  प्रवेश साहिब सिंह प्रभारी होंगे।

दक्षिणपुरी वार्ड के जयप्रकाश संयोजक और मंत्री  प्रवेश साहिब सिंह प्रभारी होंगे।

ग्रेटर कैलाश वार्ड के विधायक राजकुमार भाटिया संयोजक और मंत्री आशीष सूद प्रभारी होंगे।

विनोद नगर वार्ड के नसीब सिंह संयोजक और मंत्री कपिल मिश्रा प्रभारी होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button