उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस की मूर्ति लगवाने के लिए जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश ने महापौर को दिया ज्ञापन

लखनऊ : एन डी ए के पूर्व संयोजक , पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस की मूर्ति विकास नगर सेक्टर 6 में लगवाने की मांग पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर के के त्रिपाठी द्वारा की गई। इस बाबत एक ज्ञापन पत्र लखनऊ महानगर की महापौर सुषमा खर्कवाल को डॉक्टर त्रिपाठी द्वारा प्रदान किया गया।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडीस की मूर्ति लगवाने हेतु सरकार सभी कागज़ी कारवाही एवं अनुशंसा पूरी होने के बाद लखनऊ नगर निगम द्वारा स्वीकृति एवं अनुमोदन पिछले साल में ही प्रदान किया जा चुका है।

डॉ. के. के. त्रिपाठी ने महापौर से जल्द से जल्द मूर्ति लगवाने हेतु मांग की है ताकि उनको उनकी देश सेवा का उचित सम्मान दिया जा सके साथ ही में शहर के युवा भी उनके विचारो एवं सिद्धांतो से प्रेरणा ले सकें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button