“टीम लखनऊ” का देवा शरीफ़ में काशान ए.वारिस ने किया भव्य स्वागत व सम्मान
पंजाब और हिमांचल के दुर्गम जगहों पर पहुंचकर आपदा पीड़ितों तक टीम लखनऊ ने पहुंचाई थी मदद

लखनऊ । आपदा पीड़ितों तक कई टन सामान तथा ज़रूरत की अहम चीज़ें पहुंचा कर इतिहास रच चुकी टीम “टीम लखनऊ” पंजाब के कई गांव में मदद पहुंचाने के उपरान्त बग़ैर थके हिमाचल की दुर्गम पहाड़ियों के इर्द गिर्द आबादी में भी जाकर मदद पेश करी, जिससे “टीम लखनऊ” ने पूरे लखनऊ का मान बढ़ा दिया।वापसी आने पर मुर्तुजा अली, कुदरत उल्ला खान, अब्दुल वहीद, ज़ुबैर अहमद, वामिक खान, और जसबीर गांधी, जैसी हस्तियों का जगह जगह सम्मान किया जा रहा है।उसी क्रम में देवा शरीफ़ स्थिति काशान ए.वारिस में संस्थान के अध्यक्ष अरशद मुर्तजा वारसी तथा महासचिव मोहम्मद इमरान ने टीम का सम्मान करने के लिए टीम के लोगों को आमंत्रित किया,
जहां टीम लीडर मुर्तजा अली, संस्थापक सदस्य अब्दुल वहीद, जसबीर सिंह गांधी को दुशाल ओढ़ाकर, माला पहना कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने टीम के सभी सदस्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा सच में “टीम लखनऊ” ने वो हैरत अंगेज़ काम को अंज़ाम दिया है जिसको लोग हमेशा याद रखेंगे।
अध्यक्ष अरशद वारसी ने कहा हम लोगों के पास दुआ करने और देने के सिवा क्या है, और जहां से पूरा मुल्क दुआ लेने आता हो उस जगह से आपको दुआ देने से बेहतर क्या होगा इसीलिए हज़रत वारिस अली शाह रह० की सरजमीं पर आपको दुआएं देने और सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया है।”टीम लखनऊ” के
टीम लीडर मुर्तजा अली और अब्दुल वहीद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सबका शुक्रिया अदा किया, साथ ही कहा कि हम लोग भी अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं जो उसने हम लोगों को इस काम के लिए चुना।



