डॉ. कन्हैया लाल अनागत मार्तण्ड व डॉ. रीमा सिन्हा अनागत चंद्रिका सम्मान से सम्मानित
लखनऊ : अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान, लखनऊ द्वारा अनागत काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन त्रिवेणी नगर लखनऊ में शायर एल पी गुर्जर लखनवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्पति कुमार मिश्र “भ्रमर बैसवारी व विशिष्ट अतिथि डाॅ सुभाष गुरुदेव रहे। समारोह का शुभारंभ माँ वीणा पाणी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन, स्वतंत्र कुमार शुक्ल की सुमधुर वाणी वन्दना व पण्डित बेअदब लखनवी व प्रवीण कुमार पाण्डेय आवारा के संयुक्त संचालन से हुआ। गोष्ठी के मध्य डॉ कन्हैयालाल चौरसिया को अनागत कविता मार्तण्ड सम्मान एवं डॉ रीमा सिन्हा को अनागत कविता चन्द्रिका सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में स्वतंत्र कुमार शुक्ल, डाॅ रीमा सिन्हा, डाॅ सुभाष गुरुदेव, डाॅ अजय प्रसून, डाॅ एल.पी.गुर्जर, इरशाद जनाब खलीली, सम्पति कुमार मिश्र, प्रवीण पाण्डेय “आवारा “, पंडित बेअदब लखनवी, कन्हैयालाल, जनाब खालिद हुसैन सिद्दीकी खालिद लखनवी, अरविन्द रस्तोगी, डाॅ हिमांशु सक्सेना “अर्श लखनवी”, राम शंकर वर्मा, डाॅ छाया त्यागी, डाॅ रेनू सिंह ने काव्य पाठ कर भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के उपाध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय “आवारा ” द्वारा सभी सम्मानित साहित्यकारों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित कर गोष्ठी अगले कार्यक्रम तक स्थगित किया गया।


