उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय लोकदल ने किया महान सामाजिक सुधारक को नमन

लखनऊ :  राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे की अध्यक्षता में बहुजन समाज के महान नायक, सामाजिक न्याय के अग्रदूत एवं जन नेता मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अनिल दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम जी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने समाज के उस वर्ग को राजनीतिक चेतना दी, जिसे लंबे समय तक अधिकारों से वंचित रखा गया था। उनका पूरा जीवन सामाजिक समरसता, समानता और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जाति, धर्म और संप्रदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर एक ऐसे भारत की परिकल्पना की जहाँ हर नागरिक को समान अवसर मिले।

श्री दुबे ने आगे कहा कि आज के दौर में कांशीराम जी के विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं। जब समाज में विषमता और भेदभाव बढ़ रहा है, तब हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना होगा। राष्ट्रीय लोकदल सदैव किसानों, मजदूरों, वंचितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है, यही कांशीराम जी की विचारधारा का भी सार है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में कांशीराम जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मयंक त्रिवेदी ने कहा कि कांशीराम जी ने जिस सामाजिक एकता और समानता का संदेश दिया, वही आज के भारत की सबसे बड़ी आवश्यकता है। राष्ट्रीय लोकदल उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ग की आवाज़ को मज़बूती से उठाता रहेगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पी के पाठक, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारी, शिव यज्ञ पाण्डेय, प्रदीप कुमार पाण्डेय, मनोहर मौर्य, विश्वनाथ यादव, आदित्य, विशाल, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button